जलियांवाला बाग की याद दिला दी योगी मोदी की सरकार: इंतेख़ाब आलम
मऊ – लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार को लेकर मऊ जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया कांग्रेस के नेता एवं पदाधिकारी कांग्रेस कार्यालय बुनकर कॉलोनी पर इकट्ठा हुए और जुलूस के स्वरूप में कचहरी परिसर में पहुंच कर धरने के रूप में बैठकर कांग्रेसी उत्साह पूर्वक नारे लगाने लगे और प्रियंका गांधी को छोड़ने की गुहार के साथ उन्होंने एडीएम को ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग किया गया कि प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा किया जाए और किसान के पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाए साथ साथ किसान परिवार के मृतक को एक करोड़ रुपया एवं उनके परिवार में एक नौकरी दिया जाए तत्पश्चात सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से न्यायिक जांच कराकर दोषियों को दफा 302 में कड़ी से कड़ी सजा दी जाए धरना को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और मऊ प्रभारी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि चंपारण आंदोलन के दौरान नील की खेती करने हेतु अंग्रेजों ने किसानों पर चाबुक चलाकर अपनी मनमानी करवा रहे थे उसको भी पीछे छोड़ कर यह सरकार किसानों पर जुल्म ढ़ाह रहे हैं अब समय आ गया है जब भारत का युवा कांग्रेस का साथ देकर इस आताताई के खिलाफ संघर्ष करें
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि यह सरकार जलियांवाला बाग की याद दिला दी योगी और मोदी की सरकार अपने पूजीपति दोस्तों के लिए किसानों को खुलेआम सड़कों पर मरवाने का काम कर रही है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं और अब वह समय आ गया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों की लड़ाई लड़ेगा और उन्हें सम्मान दिलाएगा यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम पूरी तरह से प्रदेश को जाम करने की एलान करेगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राज मंगल यादव धर्मेंद्र कुमार सिंह संजय यादव शीला भारती महासचिव विनोद कुमार अकरम प्रेमियर अनिल जयसवाल मधुसूदन त्रिपाठी पूर्व विधायक अमरीश चंद्र पांडे नसीम अहमद एआईसीसी सदस्य घनश्याम सहाय ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह सुरेंद्र राजभर त्रिभुवन चंद्रभान यादव मुकेश राजभर रमन पांडेय रफी अतहर मनोज गिहार ब्रहम्मानन्द पांडेय शशिकांत राय संजय चौहान महेंद्र गुप्ता महेंद्र सोनकर बनवारी राम उमाशंकर सिंह रामजपित पांडेय मीना भारती रामकरण यादव रामचंद्र राय सोहेल नोमानी सिकंदर प्रसाद वीरेंद्र चौहान कैलाश चौहान प्रेमचंद्र चौहान शमीम स्वामीनाथ राय छोटे लाल अहमद वकील अहमद सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

