मऊ – शहीदाने कर्बला का चेहल्लुम का जुलूस अकीदत के साथ उठाया गया। अजादारों ने अलम, तुरबत और ताजिए की जियारत कर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। अंजुमनों ने नौहा मातम किया।
पारंपरिक ढंग से निकले इस जुलूस मे युवाओ ने इमाम की शहादत को याद करते हुए जंजीर का मातम किया और नौहाख्वानी की। इस दौरान पूरा इलाका या हुसैन मज़लूम हुसैन की सदाओ से गूंज उठा। यह जुलुस जिला मुख्यालय के अलावा कोपागंज, अदरी, मुहम्मदाबाद गोहना व घोसी मे भी निकाला गया। जो अपने कदीमी रास्तो से होते कर्बला पहुंचा। इस दौरान पुलिस के जवान भारी संख्या में सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे।

अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस
Posted
in
by
Tags: