अखबारों व चैनलों के दफ्तर पर छापेमारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन

मऊ। पत्रकारों के दफ्तरों , संवाददाताओं तथा कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी को दिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत ने बताया कि भारत समाचार चैनल तथा दैनिक भास्कर जैसे बड़े और विश्वसनीय मीडिया संस्थानों के दफ्तरों और पत्रकारों पर आयकर के छापे डलवाना अभिव्यक्ति की आजादी पर और मीडिया की स्वतंत्रता पर गहरा अघात है।
जिला महासचिव सुशील चौधरी ने कहा कि जो पत्रकार साथी करोना कॉल की देश की दुर्व्यवस्था को दिखा रहे हैं उन पर तमाम सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करके सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है और कहा कि जनता के सामने सच बोलने के अधिकारों को छीनना भारत के संविधान के खिलाफ है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अंकित कुमार राव, जिला उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, जिला संगठन संयोजक एके सहाय, जितेन्द्र चौहान,त्रिभुवन प्रसाद मौर्य,राहुल राय, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार गौतम, उपाध्यक्ष अवनीश कुमार गौतम, महिला जिलाध्यक्ष अमिता मौर्या, अरमान खान, वसीम अख्तर, आरिफ अजीज, रामप्रवेश यादव, राजकुमार टिकुलिया आदि प्रमुख लोग रहे।


Posted

in

by

Tags: