उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया, लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस और गुंडों के बल पर जनादेश का अपमान किया।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से अधिक गुंडागर्दी करने वाली पार्टी आज तक नहीं देखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गुंडागर्दी का एक्सपेरिमेंट कर उसे पूरे प्रदेश में लागू करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कोरोना से हुई मौतों का आडिट कराएंगे। इसके साथ ही पंचायत चुनाव में सीमा लांघने वाले अधिकारियों की सूची तैयार है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

अखिलेश यादव की चेतावनी: पंचायत चुनाव में सीमा लांघने वाले अफसरों की सूची तैयार, सरकार बनते ही कार्रवाई
Posted
in
by
Tags: