अग्निपथ योजना के विरोध एवं जुमे की नमाज़ को देखते हुए जिला प्रशासन रहा चौकन्ना

मऊ – देशभर में अग्निपथ योजना के विरोध एवं जुमे की नमाज को देखते हुए जिला अधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक घुले एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जनपद के मऊ रेलवे स्टेशन एवं शहर के सभी प्रमुख चौराहों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यह भ्रमण कार्य लगातार दिन भर चलता रहा। जिला प्रशासन ने जनपद से होकर गुजरने वाले प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखे थे। इस दौरान जनपद के इंदारा एवं मोहम्मदाबाद गोहाना रेलवे स्टेशन पर भी स्थानीय प्रशासन सक्रिय रहा।


Posted

in

by

Tags: