योग न केवल आपको शारीरिक रूप फिट रखता है बल्कि आपकी इम्युनिटी को भी बढ़ाता है कोरोना संक्रमण काल में योग के माध्यम से जंग जीतने वाले ऐेसे कई उदाहरण सामने आने के बाद उप्र संस्कृत संस्थानम् ने हर जिले में योग की पाठशाला खोलकर इम्युनिटी बढ़ाने का निर्णय लिया है। खासकर युवाओं को योग से जोड़ने पर बल दिया जाएगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से इसकी वर्चुअली शुरुआत होगी। उप्र संस्कृत संस्थानम् की ओर से सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर माेहर लगने के साथ ही योग्य योग शिक्षकों के आवेदन मांगे जाएंगे। 15 जून तक विज्ञापन के माध्यम से योग शिक्षक की भर्ती की जाएगी। जिलेवार तैनात होने वाले शिक्षक उसी जिले के ही होंगे जिससे कोई दिक्कत न हो। सरकार की ओर से निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। संक्रमण के चलते वर्चुअल योग पाठशाला चलेगी। पाठशाला में भाग लेने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिले के हर शिक्षक को वहां के लोगों को जोड़कर योग का वॉट्सएप ग्रुप बनाना होगा।
अच्छी पहल : यूपी के हर जिले में खुलेगी योग की पाठशाला, रोजगार के भी मिलेंगे अवसर
Posted
in
by
Tags: