अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा माले व संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

अपराधी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को संरक्षण दे रही है मोदी सरकार:माले

मऊ- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा माले व संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने भी किसान आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर किए गए मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।
लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंत्री अजय मिश्र टेनी ने सरेआम कैमरों के सामने पत्रकारों को धमकाया गाली दिया और उनका मोबाइल छीन लिया। अजय मिश्र टेनी जो लखीमपुर खीरी कांड का एक मुख्य साजिशकर्ता हत्या में शामिल एक अपराधी है जो मोदी-शाह की दया से एक संवैधानिक पद पर बैठा हुआ है।
उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी काण्ड में सुप्रीम कोर्ट के बार-बार दखल से एसआईटी ने जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया और पाया कि पूरी घटना एक सुनियोजित घटना है जिसमें आंदोलनकारी किसानों की हत्या में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के थार जीप का इस्तेमाल किया गया है,मोदी सरकार अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी पर मौन साध लिया है। मऊ में आंदोलनकारी किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमे की वापसी भी होनी चाहिए,संयुक्त किसान मोर्चा और सरकार के बीच हुई समझौता में देशभर के किसान आंदोलनों में आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने पर सहमति बनी है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राम कुमार भारती, राम सोच यादव, किसान नेता वीरेंद्र कुमार ,शैलेंद्र कुमार, मदनलाल ने भी अपनी बात रखी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शिवमूरत गुप्ता, जयप्रकाश सुभाष गौतम, धनराज शेठी, रामबली, राजेश ,दुर्विजय विशाल, मुन्ना ,संजय, गोकुल ,देवनाथ यादव, दीपक चौहान हरिश्चंद्र, फेकू ,ओम प्रकाश, आदि उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: