घोसी(मऊ)- घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी चौकी के पाण्डेयपार जमुवारी निवासी व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी वन्दना राय के देवर एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के छोटे भाई संजय राय को अज्ञात बदमाशों ने इनोवा चार पहिया वाहन पर धड़ाधड़ गोली चलायी। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने घायल संजय राय को घोसी चिकित्सा केन्द्र भेजा और मामले की जांच में जुट गई है।

