अन्तर्राज्यीय अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा मे निर्मित व अर्द्धनिर्मित पिस्टल व शस्त्र बनाने के भारी मात्रा मे उपकरण बरामद तथा 09 अभियुक्त मौके से गिरफ्तार

मऊ – 25/26 अगस्त को जनपद मऊ पुलिस/एसटीएफ गोरखपुर/एसटीएफ बिहार के संयुक्त प्रयास से अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले अन्तर्प्रान्तीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया, जिसमे 09 अभियुक्तो की गिरफ्तारी करते हुए मौके से निर्मित पिस्टल, तमंचा तथा अर्द्धनिर्मित पिस्टल व भारी मात्रा मे शस्त्र बनाने के उपकरण की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त हुयी है।
एसटीएफ गोरखपुर/एसटीएफ बिहार एवं जनपदीय पुलिस मऊ द्वारा संगठित अपराध व अपराधियो के विरूद्ध एवं अवैध शस्त्रो के निर्माण व तस्करी करने वाले गिरोहो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी, अभिसूचना संकलन के दौरान मुखबिर के माध्यम से ज्ञात हुआ कि अर्न्तप्रांतीय अवैध शस्त्रो के तस्कर, अवैध शस्त्रो के निर्माण की फैक्ट्री का संचालन/अवैध शस्त्रो का निर्माण कर आपराधिक गिरोहो को सप्लाई करने का अवैध कार्य मऊ शहर मे किया जा रहा है मुखबिर द्वारा बताये गये स्थानो पर पहुंचकर आवश्यक बल प्रयोग कर उपरोक्त अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया जिनसे उपरोक्त बरामदगी की गयी ।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि तनवीर व तबरेज उपरोक्त आपस मे सगे भाई है तथा सगी दो बहनो से एक ही परिवार मे विवाहित है (रिश्ते मे साढू है) तथा मूल रूप से मुंगेर बिहार के रहने वाले है वर्तमान समय मे जनपद मऊ शहर मे मुहल्ला क्रमशः रघुनाथपुरा व प्यारेपुरा मे अपना निजी मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है तथा अवैध शस्त्र के निर्माण हेतु कच्चा माल कोलकाता से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से तथा शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से लाते है।
उपरोक्त दोनो अभियुक्त अपने-अपने घरों पर तनवीर द्वारा स्वयं तथा परवेज के साथ मिलकर तथा तबरेज के घर पर अभियुक्तगण रिजवान व खालिद, लियाकत उपरोक्त द्वारा अवैध शस्त्र बनाने की मशीने लगाकर अवैध शस्त्र व उसके पार्टस निर्मित किये जा रहे थे तथा अभियुक्त रिजाउलहक निवासी मुंगेर उपरोक्त द्वारा 20-20 का पैकेट बनाकर प्रति अर्द्धनिर्मित शस्त्र का 3500 रूपये प्रति शस्त्र की दर से भुगतान कर मुंगेर ले जाकर सोनू उर्फ सज्जाद निवासी मुंगेर व अन्य को 6500 रूपये प्रति शस्त्र की दर से सप्लाई करते थे, सज्जाद व अन्य सहयोगियो द्वारा पूरी तरह से अवैध शस्त्र (पिस्टल, तमंचा) तैयार कर प्रति पिस्टल 25-30 हजार रूपये मे बेचा जाता था ।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्तगण तनवीर, तबरेज, रियाजुल, खालिद, रिजवान, परवेज व उनकी गिरफ्तारशुदा महिलाये सभी मुंगेर बिहार के रहने वाले है तथा कुछ वर्षो से मऊ शहर मे रहकर अवैध शस्त्रो का कारोबार संगठित गिरोह के रूप मे कर धनार्जन कर रहे थे। अभियुक्त तनवीर आलम के विरूद्ध पूर्व मे थाना कोतवाली मऊ मे मु0अ0सं0-1857/2011 धारा-3/5/7/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ मे मु0अ0सं0 149/21 धारा 3/5/7/25/25(1)(क क)/25(7)/25(8) ,26(1)(2)/35 आर्म्स एक्ट एवं 34/120बी भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही का जा रही है ।
उक्त अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास बिहार तथा प्रदेश के अन्य जनपदो से प्राप्त करने का पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगणों में तनवीर आलम पुत्र मो0 सफी अहमद निवासी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर बिहार हाल पता रघुनाथपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ (मकान मालिक रघुनाथपुरा मकान)।, मो0 रिजवान अंसारी पुत्र मो0 आलमगीर अंसारी निवासी हसनाबाद, थाना नायनगर,जिला भागलपुर बिहार हाल पता प्यारेपुरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ ।, मो0 रिजाउल हक पुत्र मो0 शहाबुद्दीन निवासी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर , बिहार हाल पता प्यारेपुरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ।, मो0 खालिद पुत्र मो0 सनौवर निवासी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार, मुंगेर, बिहार।, शबाना खातून पत्नी तबरेज आलम अंसारी निवासिनी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर, बिहार हाल पता प्यारेपुरा, थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ।, मो0 लियाकत अली पुत्र स्व0 फैय्याज अहमद निवासी क्यारीटोला थाना कोतवाली जनपद मऊ।, मो0 परवेज आलम पुत्र स्व0 मो0 उमर निवासी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर, बिहार।, रूबीना अंसारी पुत्री स्व0 सफी आलम निवासिनी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर, बिहार हाल पता रघुनाथपुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ।, शबनम बानो पत्नी तनवीर आलम अंसारी निवासिनी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर, बिहार हाल पता रघुनाथपुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ शामिल हैं
जबकि तबरेज पुत्र मो0 सफी अहमद निवासी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर, बिहार हाल पता रघुनाथपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ (अध्यापक नियुक्ति घोरावल सोनभद्र) मकान मालिक प्यारेपुरा फरार/वांछित अभियुक्त है
इन के कब्जे से अवैध पिस्टल 32 बोर – 01 अदद, तमंचा 315 बोर -01 अदद, अर्द्धनिर्मित 7.65 एमएम देशी पिस्टल- 31 अदद, बाडी बिना बैरल के- 24 अदद, पीठिया लोहे की- 120 अदद, बाड़ी लोहे की – 23 अदद, खांचा लोहे का – 165 अदद, पिस्टल की बैरल लोहे की- 354 अदद, डाई मशीन- 8 अदद, रा मैटेरियल लोहे का- 99 अदद, खराद मशीन-4 अदद, इलेक्ट्रानिक वेल्डिंग मशीन/कटर मशीन- 3 अदद, स्लाइडर- 95 अदद, औजार (छेनी, हथौड़ी एवं लोहे एन्य सामान)- 31 अदद, फर्मा लोहे का-235 अदद, ड्रिल मशीन-05 अदद, बिजली की मोटर -01 अदद, लैपटाप-02 अदद, माउस-02 अदद, कनेक्टर-01 अदद, चार्जर केबल- 01 अदद, पेचकस-02 अदद, पिलास-01 अदद, सलाई रिन्च-02 अदद, आरी-01 अदद, ब्लेड-02 अदद, रेती -05 अदद, वर्नियर कैलिपर्स-02 अदद, रिन्च-07 अदद, लोहे का राड-07 अदद, स्केल लोहे का-01 अदद, हथौडी-01 अदद, छैनी-03 अदद, बैरिंग-03 अदद, लोहे का फ्रेम -01 अदद, चाभी ड्रिल मशीन-01 अदद, वेल्डिंग राड-07 अदद, स्प्रिंग -02 अदद, अन्य औजार -04( कुल 50 अदद), लोहे का कतरन-01 किलोग्राम, स्कूटी एबिटर -01 अदद, स्पेलेण्डर प्रो0 मो0सा0-01 अदद बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक श्री सत्य प्रकाश सिंह मय उ0नि0 -01, हे0का0- 08, का0-02 एसटीएफ गोरखपुर ।
उ0नि0 श्री देवराज उ0नि0-02,का0-02 एसटीएफ बिहार ।
निरीक्षक श्री डी0के0 चौधरी, प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ मय 02 उ0नि0, 02 म0आ0, 03 आरक्षी।
निरीक्षक श्री राजेश प्रसाद यादव, प्रभारी स्वाट मय टीम जनपद मऊ ।
निरीक्षक श्रीमती अनीता सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय 02 महिला आरक्षी शामिल रहे।


Posted

in

by

Tags: