अमृत योजना के तहत पुनर्गठन पेयजलापूर्ति योजना का जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया निरीक्षण

मऊ – जिलाधिकारी अरुण कुमार के आदेश के क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने पुनर्गठन पेयजल आपूर्ति योजना फेस-1 बकवल और परदहा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के समक्ष अधिशासी अभियंता जल निगम आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि उपेंद्र सिंह उर्फ कल्लू द्वारा योजना का कार्य रोका जा रहा है। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है, डरा धमका कर मजदूरों को भगा दिया जा रहा है। इसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने उपेंद्र सिंह उर्फ कल्लू के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु थानाध्यक्ष सराय लखंसी और क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया।बकवल और परदहा पेयजल आपूर्ति योजना में एक टंकी लगभग 800 KL तथा दूसरी टंकी 12 KL बननी है, जिसकी लागत 13.21 करोड़ है और पेयजल आपूर्ति 3042 परिवारों को किया जाना है बकवल में कार्य लगभग पूर्ण हो गया है. इस समय टेस्टिंग की जा रही है। जबकि परदहा में कार्य अभी अधूरा है, जिसे 1 सप्ताह में प्रारंभ करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया, साथ ही जिलाधिकारी ने इस परियोजना की लगातार निरीक्षण करने की जिम्मेदारी नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन के अलावा अधिशासी अभियंता जल निगम (नगरीय) भी उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: