मऊ-(सईदुज़्ज़फर) साईकिल छोड़ हाथी पर सवार हुए अरशद जमाल का जादू ऐसा सिर चढ़कर बोला कि बड़े बड़े दिग्गज नेताओं की फौज धराशायी हो गयी, जाति-पाति, धर्म, पार्टी से ऊपर उठकर जनता ने विकास के नाम पर वोट कर के ये दिखा दिया कि विकास का मुद्दा ही सर्वोपरि है, देखा जाए तो बसपा प्रत्याशी अरशद जमाल ने अपने दम पर ये चुनाव लड़ा क्योंकि भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो यहां आकर चुनावी जनसभा भी की, वहीं मंत्री एके शर्मा लगातार यहां मऊ शहर में कैम्प कर गली गली खाक छानी, वहीं मुस्लिम चेहरे के रूप में मंत्री दानिश आजाद, मदरसा बोर्ड चेयरमैन जैसे अनेकों लोगों ने मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाने का प्रयास किया, सारा प्रयास असफल रहा, यहां तक मंत्री एके शर्मा अपना बूथ भी नहीं जीता सके।
इसी तरह से सपा की तरफ से भी सभी बड़े कद्दावर नेताओं ने जनसभा व जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का असफल प्रयास किया और अंत में निराशा ही हाथ लगी यहां तक कि अरशद जमाल के आगे सपा अपनी ज़मानत भी नहीं बचा पायी।

अरशद जमाल ने किया कमाल, आईएएस से मंत्री बने एके शर्मा का भी नहीं चला जादू, अपना ही बूथ हारे
Posted
in
by
Tags: