मऊ – पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.04.2022 को थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पुलिस बूथ कस्बा दोहरीघाट से कुछ दूरी पर विशाल शुक्ला उर्फ छोटू पुत्र सुधाकर शुक्ला निवासी चौरिया कोड़ीराम थाना गगंहा जनपद गोरखपुर के कब्जे से मोके पर चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा उसकी निषानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त विशाल शुक्ला द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स दिनांक 25.03.2022 को रेलवे स्टेशन गोरखपुर के पास से तथा दुसरी मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर को अमिला घोसी से चुराया था जिसके सम्बन्ध में थाना घोसी पर मु0अ0सं0 145/22 धार 379 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 78/22 धारा 411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

अर्न्तजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद
Posted
in
by
Tags: