अलाउद्दीन अंसारी ने अंग्रेज़ी से तो वासेफा इशरत ने उर्दू से जेआरएफ क्वालीफाई किया, नवेद सुहैल व नासिर कमाल ने उर्दू से तो ज़ेबा परवीन ने संस्कृत से नेट क्वालीफाई कर शहर का नाम किया रौशन
(रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर – 8009543112)
मऊ – आज जैसे ही यूजीसी नेट/जेआरएफ का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया उसमें मऊ शहर के भी होनहार छात्रों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ये परीक्षा उत्तीर्ण की।
सबसे बड़ी बात ये रही कि छात्रों के साथ साथ दो छात्राओं ने संस्कृत विषय से नेट क्वालीफाई किया है, जहाँ मऊ की इशरत जहां ने संस्कृत से नेट क्वालीफाई किया है वहीं मऊ के ही डोमन पुरा निवासी नेयाज़ अहमद की बेटी ज़ेबा आफरीन ने संस्कृत विषय से नेट क्वालीफाई किया है, ज़ेबा ने हाईस्कूल डीएवी बालिका इंटर कॉलेज से किया जबकि इंटरमीडिएट डीएवी इंटर कॉलेज मऊ से किया। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से शास्त्रि (बीए) किया, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से एमए किया। इस समय ये श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) नई दिल्ली से विद्यावारिधी (पीएचडी) जारी है।
इसी तरह मऊ के अदरी मुहल्ला बाग निवासी मोल्वी अकबर अली की बेटी वासेफा इशरत ने उर्दू विषय से जेआरएफ क्वालीफाई किया है।
वासेफा की प्रारंभिक शिक्षा मदरसा अरबिया दारुस्सलाम से हुयी, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट नेशनल इंटर कॉलेज अदरी इंदारा से किया। जबकि बीए व एमए डीसीएसके पीजी कालेज मऊ से किया ।
मऊ के मुहल्ला खेदुपुरा निवासी मोहम्मद ज़करीया के बेटे अलाउद्दीन अंसारी ने अंग्रेजी से जेआरएफ क्वालीफाई किया है इसके पहले इन्होंने चार बार अंग्रेजी से नेट क्वालीफाई किया है।
इन्होंने हाईस्कूल आलिया से किया, इंटरमीडिएट मुस्लिम इंटर कालेज से और बीए व एमए डीसीएसके पीजी कालेज मऊ से किया।
मऊ के ही डोमनपुरा हिब्बा निवासी नासिर कमाल पुत्र मोल्वी तन्वीर अहमद ने भी उर्दू से नेट क्वालीफाई किया है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर फरागत तक जामिया आलिया अरबिया मऊ से हुयी, ग्रेजुएशन शिब्ली नेशनल कालेज आज़मगढ़ से किया एमए उर्दू जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से किया और यहां पर इन्होंने गोल्डमेडल भी प्राप्त किया था, इस समय ये मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी हैदराबाद से बीएड कर रहे हैं।
मऊ के डोमनपुरा हिब्बा निवासी एक अन्य छात्र नवेद सुहैल पुत्र सोहैल अहमद ने भी उर्दू विषय से नेट क्वालीफाई किया है इनकी भी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर फज़ीलत तक की पढाई जामिया आलिया अरबिया मऊ से हुयी ग्रेजुएशन शिब्ली नेशनल कालेज आज़मगढ़ से किया, एमए उर्दू दिल्ली युनिवर्सिटी से किया इस समय ये मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी हैदराबाद से बीएड कर रहे हैं।
इन सभी छात्र छात्राओं की सफलता पर लोगों ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना की है।
