अवैध रूप से चल रही आरा मशीन को ज़ब्त कर एफआईआर दर्ज करने का डीएम ने दिया निर्देश

मऊ – श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा उनके न्यायालय में दाखिल वाद के निस्तारण हेतु तहसील-मुहम्मदाबाद गोहना अन्तर्गत ग्राम-पलिया (सरसेना) में स्थल निरीक्षण के दौरान अवैध आरा मशीन का संचालन होता हुआ पाया गया। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा वन विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्ष चिरैयाकोट को आरा मशीन को तत्काल उखड़वाकर जब्त करते हुए संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी श्री अमित सिंह बंसल द्वारा बताया गया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। इस हेतु उत्तरदायी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


Posted

in

by

Tags: