यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर प्रमोट होने का सपना देख रहे आइटीआइ के करीब पांच लाख विद्यार्थियों का सपना टूट गया है। महानिदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन ने निजी आइटीआइ की मांग को ठुकराते हुए परीक्षा कराने की बात कही है। कोरोना संक्रमण का कहर कम होगा तो परीक्षाएं जुलाई में प्रस्तावित हैं। हालांकि निजी संस्थानों के अनुरोध पर व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रमोट के लिए शासन में विचार करने का आश्वासन दिया है। वहीं हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में भी बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। प्रमोट के बाद मिलने वाले अंकपत्र को देखकर बदलाव होंगे। जुलाई से शुरू हो सकती है प्रवेश प्रक्रिया।
आइटीआइ में प्रमोट नहीं होंगे विद्यार्थी, जुलाई में होगी परीक्षा,नए प्रवेश प्रक्रिया में भी हो सकता है बदलाव
Posted
in
by
Tags: