मऊ (रिपोर्ट:सईदुज़्ज़फर)। आईआईटी जेईई एडवांस का परिणाम घोषित हो गया है। आईआईटी जेईई एडवांस में मऊ के मुहल्ला बल्लीपुरा (डीएवी स्केल के पास) निवासी आदित्य मौर्य ने ओबीसी में 3850वीं रैंक हासिल करके सफलता पाई है। आदित्य ने हाईस्कूल की पढ़ाई फातिमा स्कूल ताजोपुर मऊ से की, इंटर की शिक्षा डान वास्को स्कूल से ग्रहण की जिसमें इन्होंने 95% अंक प्राप्त किए।
पहले ही प्रयास में इन्होंने स्वाध्याय से बिना किसी कोचिंग के जेईई एडवांस में सफलता हासिल की है। आदित्य मौर्य के पिता सुरेंद्र कुमार मौर्य अंग्रेज़ी विषय के शिक्षक हैं। जबकि माता सरिता मौर्य एक गृहणी हैं। आदित्य मौर्य ने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता व माता को देते हैं।
छात्र की इस सफलता से आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है।

आईआईटी जेईई में आदित्य मौर्य ने पाई सफलता
Posted
in
by
Tags: