मऊ -(सईदुज़्ज़फर) जिले में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे है जिसे देखते हुए जनपद के शारदा नारायन हास्पिटल ने कोरोना पाॅजिटिव मरीजो के इलाज हेतू जिला प्रशासन से अनुमति प्रदान की गयी है।
लेकिन आज सुबह से ही शारदा नारायण हॉस्पिटल के बाहर आक्सीजन ना होने और अस्पताल में बेड खाली न होने की एक सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।
इस बारे में हमारे mtimes24.in ने शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ संजय सिंह से बात की तो उनका कहना था कि सुबह में आक्सीजन नहीं था इसलिए ये नोटिस लगायी गयी थी, अब शाम से आक्सीजन उपलब्ध हो गया है। आक्सीजन की समस्या अब खत्म हो चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि हम लोग मरीजों को हर सम्भव सुविधा व इलाज देने का प्रयास लगातार कर रहे हैं ।

“आक्सीजन नहीं है, बेड खाली नहीं है” इस वायरल नोटिस पर देखिए क्या कहा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ संजय सिंह ने
Posted
in
by
Tags: