आचार संहिता उल्लंघन में अब्बास अंसारी पर दर्ज किया गया मुकदमा, अखिलेश भईया से कहकर आया हूं छ महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी

मऊ : मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी द्वारा एक विवादित बयान देने से उनके ऊपर आचार संहिता उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
ज्ञात हो कि कल मऊ सदर से सुभासपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी अब्बास अंसारी शहर के पहाड़ पुरा मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मेरे लोगों की इज्जत, आन, बान, शान और आबरू पर कोई आंच डालने की कोशिश करेगा तो उस आंच को बुझाना हम जानते हैं। आज तक बुझाया है आगे भी बुझाएंगे, हमें कोई रोक नहीं सकता इस बात से।
आगे उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी से मिल कर यह कहकर आया हूं कि भईय्या 6 महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी पहले जिन्होंने जिनके कैरियर बर्बाद किए हैं। जिन्होंने जिनके ऊपर मुकदमें लगाए हैं पहले उनकी तो जांच पड़ताल कर लिया जाए। पहले हिसाब किताब होगा। उसके बाद उनके जाने के सभी पेपर पर मुहर लगाया जाएगा।
अब्बास अंसारी ने कहा कि जो अधिकारी ने फर्जी मुकदमे और फर्जी वसूली किए हैं उनकी भी जांच की जाएगी।
अब्बास अंसारी की इस बात को संज्ञान में लेते हुए एसपी मऊ ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अब्बास अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।


Posted

in

by

Tags: