आज़मगढ़ विश्वविद्यालय से जुड़ जाएंगे मऊ व आज़मगढ़ के महाविद्यालय

मऊ – मऊ ज़िले के लगभग 195 डिग्री कालेज पूर्वांचल विश्वविद्यालय से हट कर आज़मगढ़ विश्वविद्यालय से जुड़ जाएंगे इसके लिए शासन से पहले ही दिशा निर्देश जारी हो चुका है कि 15 जून से आज़मगढ़ व मऊ के डिग्री कालेज पूर्वांचल विश्वविद्यालय से हट कर आज़मगढ़ विश्वविद्यालय से जुड़ जाएंगे। मऊ जिले के 195 डिग्री कालेजों में लगभग 91 लाख छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं जो पूर्वांचल विश्वविद्यालय से अभी जुड़े हुए हैं।
इन महाविद्यालयों में अब प्रथम वर्ष की पढ़ाई आज़मगढ़ विश्वविद्यालय के अनुरूप होगी, लेकिन द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों की पढ़ाई पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अनुसार ही चलती रहेगी, धीरे धीरे पूर्वांचल विश्वविद्यालय से इनकी संबद्धता खत्म हो जाएगी।


Posted

in

by

Tags: