आज़ादी का अमृत महोत्सव: कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

मऊ- मनाये जारहे आजादी केे अमृत महोत्सव कैम्पेन के तहत माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देशन में तथा माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश, मऊ श्री बुद्धिसागर मिश्र के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ के तत्वावधान में ग्रामीण विकास संस्थान हथिनी,मऊ के सौजन्य से ’’हमारी बेटिया हमारा गौरव’’ कार्यक्रम के अंर्तगत दिनांक 01.11.2021 को अम्बेडकर स्टेडियम, बलिया मोड़ जनपद-मऊ में ग्रामीण किशोरियों के बीच कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग की किशोरियों को एक मंच प्रदान करने तथा उनका आत्म विश्वास बढा़ने एवं उनका उत्साह वर्धन करने हेतु किया गया। जिससे किशोरियां समाजिक कुरीतियों से आगे निकलकर अपने स्वास्थ्य, समाजिक, आर्थिक, विकास के दृष्टिगत एक साकारात्मक सोच निर्मित कर सके।
प्रतियोगिता में किशोरियों के उत्साहवर्धन हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ श्री कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री मनोज राय एवं अग्रणी बैंक शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक आफ इण्डिया श्री मनोज कुमार, ग्रामीण विकास संस्थान हथिनी के प्रबंधक/निदेशक शमीम अहमद अब्बासी, खिलाडी, दर्शकगण इत्यादि उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: