मऊ – विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत आज दिनांक 10 फरवरी 2022 को जनपद मऊ में विधानसभा वार नामांकन पत्रों का विक्रय किया गया। विक्रय फार्मो का विवरण विधानसभा वार निम्नवत है-
विधानसभा 353 मधुबन में 36, विधानसभा 354 घोसी में 11, विधानसभा 355 मोहम्मदाबाद गोहना (अनुसूचित जाति) में 22, विधानसभा 356 मऊ में 21 नामांकन फार्मो का विक्रय किया गया। इस प्रकार नामांकन के प्रथम दिन सभी विधानसभाओं को मिलाकर कुल 90 फार्म बिके, जिसमें आज किसी भी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया।

आज नामांकन के पहले दिन 90 फार्म बिके, नामांकन एक भी नहीं
Posted
in
by
Tags: