मऊ – आज घोसी के भिखारीपुर में भारत के गृहमंत्री अमित शाह का आगमन होना था जहाँ पर वह जनविश्वास यात्रा की विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले थे, इनके आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही थीं।
लेकिन जैसे ही पता चला कि अमित शाह का मऊ आगमन न होकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मऊ आगमन हो रहा है तो कार्यकर्ताओं द्वारा गृहमंत्री के जनपद मऊ में प्रथम आगमन को लेकर लगाए गए होर्डिंग बदले जाने लगे। किस कारण से गृहमंत्री का मऊ आगमन नहीं हो रहा इसका अभी पता नहीं चल सका है पार्टी नेताओं की तरफ से अभी किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है।
आज मऊ नहीं आएंगे अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री का हो रहा आगमन
Posted
in
by
Tags: