मऊ- राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी,2022 के अवसर पर मा0 राज्यपाल महोदया द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्बोधन का प्रसार किया जायेगा। प्रत्येक मतदेय स्थलो पर अनिवार्य रूप से चुनावी पाठशला की बैठक आहूत कर थीम-कोई भी मतदाता न छूटे पर‘ परिचर्चा, जिलाधिकारी द्वारा 05 विभिन्न श्रेणी के मतदाताओ को ईपिक वितरण एवं 01 बी0एल0ओ0 को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत करना। तहसील स्तर पर प्रति विधान सभा 05 विभिन्न श्रेणी के मतदाताओ को ईपिक वितरण का कार्यक्रम एवं 01 बी0एल0ओ0/सुपरवाइजर को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत करना, प्रत्येक मतदेय स्थल पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मा0 आयोग द्वारा शपथ पत्र पढा जायेगा, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियो को मतदान करने हेतु अपील, तहसील स्तर पर सम्बन्धित सभी मतदेय स्थलो पर आशा, ऑगनबाडी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के माध्यम से कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करने हुए जन-जागरूकता अभियान चलाना, चुनावी पाठशाला के सभी सदस्यो द्वारा कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए शपथ के पश्चात डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया जाना, जिलाधिकारी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से चुनावी पाठशाला के सदस्यो को सम्बोधित करना, तहसील स्तर पर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के माध्यम से क्विज काम्पटीशन/निर्वाचन थीम से सम्बन्धित विडियो इत्यादि के माध्यम से जन-जागरूकता का कार्यक्रम किया जायेगा।

आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल महोदया के सम्बोधन को किया जाएगा प्रसारित
Posted
in
by
Tags: