आधुनिक भारत के सुपर हीरो थे राजीव गांधी: डॉ जनक कुशवाहा

राजीव जी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता: इंतखाब आलम

मऊ: जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के शहादत को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम के नेतृत्व में सभी कांग्रेस गण सदर हॉस्पिटल मऊ में पहुंचकर मरीज तथा उनके परिजनों को लंच पैकेट तथा मास्क वितरण प्रत्येक वार्ड में किया गया मेडिकल स्टाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग किया कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के सुपर हीरो थे आज उनकी देन है कि आज डिजिटल इंडिया धरातल पर उतर सकी है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है पंचायती राज व्यवस्था संचार क्रांति उनके कार्यों में प्रमुख था जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि राजीव गांधी के पद चिन्हों को हमें अपने जीवन में लाकर उनके मार्ग पर चलना चाहिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा राना खातून युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव राय सोशल मीडिया ज़िलाध्यक्ष अकरम प्रेमियर मानवेंद्र बहादुर संजय यादव शशिकांत राय रामचंद्र राय अनिल जयसवाल शिवाजी कन्नौजिया रामकरण यादव रमन पांडे सोहेल नोमानी मनोज गिहार संजय सिंह वीरेंद्र कुशवाहा छोटे लाल चंद्रभान यादव दुर्गेटकर सुरेंद्र राजभर शैलेश शाही शैलेंद्र सिंह त्रिभुवन भारती मीना भारती नागेंद्र पांडे राधेश्याम सिंह सुभाष राम आदि लोग उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: