मऊ – अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी मऊ के सभागार में संचालित कोविड-19 सेंटर में कार्यरत अधिकारियों की निम्नानुसार आपदा कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई है। कोविड सेंटर में लगाई गई ड्यूटी के साथ-साथ बाढ़ की ड्यूटी भी संपादित करेंगे। जिसमें 6:00 बजे प्रातः से 2:00 अपराह्न तक सगीर अहमद सहायक उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र मोबाइल नंबर 7355 791521, 2:00 अपराह्न से 10:00 रात्रि तक रंजीत कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर मोबाइल नंबर 6393690321, 10:00 बजे रात्रि से प्रातः 6:00 बजे तक एम0आर0 प्रजापति जिला सेवायोजन अधिकारी मोबाइल नंबर 9450820937 है। उन्होंने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0547-2220595, 0547-2221565, 9454 417991 पर बाढ़ आपदा से संबंधित समस्याओ की शिकायत कर सकते हैं।

आपदा एवं बाढ़ कंट्रोल रूम हुआ स्थापित
Posted
in
by
Tags: