आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान जारी, सभासद ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

मऊ। आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान के क्रम में रविवार को विधानसभा प्रभारी अंकित कुमार राव के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद विधानसभा के वलीदपुर में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को आम आदमी पार्टी का सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर वलीदपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 के सभासद लालसा प्रसाद ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनको विधानसभा प्रभारी अंकित कुमार राव ने आम आदमी पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात सभासद लालसा प्रसाद ने कहा कि मैं दिल्ली के शिक्षा मॉडल, चिकित्सा मॉडल, बिजली मॉडल तथा केजरीवाल के विकास मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि मैं तन, मन और धन के साथ आम आदमी पार्टी में रहकर काम करूंगा और केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी अंकित कुमार राव ने कहा कि पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर नौजवान पीढ़ी आगे आ रही है। यूपी के विकास के लिए युवाओं का पार्टी से जुड़ना बहुत जरूरी है।
सदस्यता अभियान में जिला महासचिव सुशील चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, त्रिभुवन प्रसाद मौर्य, डॉ सूर्य प्रकाश, बृन्दलेस, नीरज कुमार, नेसार खान, प्रदीप गुप्ता आदि प्रमुख लोग रहे।


Posted

in

by

Tags: