मऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारतीय जीवन बीमा एवं भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया सबसे पहले एलआईसी दफ्तर जनपद मऊ पर कार्यकर्ता इकट्ठा होकर के नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए अडानी ग्रुप का सीबीसी जांच से मांग की गई तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने मार्च करते हुए स्टेट बैंक के प्रमुख शाखा पर पहुंचकर के धरने पर बैठे थे की पुलिस ने बल प्रयोग किया जिसमे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे नोक झोंक हुई।धरने में कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार से मांग किया कि आमजन के गाड़ी कमाई किस तरह से एलआईसी और भारतीय स्टेट बैंक में जमा है जिसको मोदी सरकार ने अडानी के पास गिरवी रखा जा रहा है और यह पैसा गरीब लोगों का डूबने के कगार पर आ चुका है
धरने को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि आम लोगों की जमा पूजी से खिलवाड़ किया जा रहा है जिस तरह से अदानी ग्रुप पर रिपोर्ट आया है उसका जांच के लिए सरकार से मांग करते हैं कि उसकी जांच किया जाए भारतीय जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक का पैसा जिस तरह से अडानी ग्रुप में संचित हो गया है उसे जल्द से जल्द बाहर निकाल कर के एलआईसी और स्टेट बैंक को बचा कर पैसा को सुरक्षित किया जाए
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि सरकार अडानी को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता के पैसों को सुरक्षित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे और निष्पक्ष जांच के लिए बाध्य करेंगे कि अदानी पर उचित कार्रवाई किया जाए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं मऊ जनपद की पूर्व चेयरमैन राणा खातून ने कहा कि आम जनता त्राहिमाम कर रही है उसकी गाढ़ी कमाई भारतीय जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक में जमा है जिसको सरकार सुरक्षित ना रखते हुए अदानी को सुरक्षा प्रदान करने में लगी हुई है प्रधानमंत्री या उनके मंत्रिमंडल का कोई सदस्य अडानी पर बात करने के लिए तैयार नहीं है
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्रीमती पूजा राय ने कहा कि संसद ठप हो रहा है सांसदों की मांग है कि जेपीसी का गठन कर अदानी ग्रुप की जांच की जाए इसमें अनैतिक मांग क्या है परंतु मोदी सरकार पूरे देश को आर्थिक तंगी में डुबोने पर लगे हुए परंतु कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता ऐसा होने नहीं देगा राहुल गांधी के नेतृत्व में हम पूरे देश भर में एलआईसी और स्टेटमेंट को बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। कार्यक्रम मे ओमप्रकाश ठाकुर उमाशंकर सिंह अकरम प्रीमियर राना खातून वीरेंद्र कुशवाहा छोटे लाल रमन पाण्डे मनोज गिहार मीना भारती मंशा राजभर रवि खंडलवाल वकील अहमद शशीकांत राय तौसीफ ईलाही महेंद्र सोनकर अज़ीजूर रहमान खजांची रामकरण यादव अफताब सिद्दीकी कलाम अहमद शैलेंद्र सिंह खालिद अंसारी खुर्शीद अहमद आसिफ़ जमाल इत्यादि।

