मऊ – उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम, लि0 द्वारा अनुसूचित जाति के युवक/युक्तियों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने हेतु नई टेलरिंग शाप योजना के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को तथा कौशल विकास मिशन द्वारा सिंलाई कढ़ाई ट्रेड में प्रशिक्षित व्यक्तियों को वरीयता/प्राथमिकता के आधार पर जनपद के चयनित लाभार्थियों को सिलाई मशीन मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा द्वारा विकास भवन में वितरण किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से 26 तथा शहरी क्षेत्र से 01 लाभार्थी इस तरह से कुल 27 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला। मुख्य विकास अधिकरी ने बताया कि योजना की परियोजना लागत रू0 20 हजार है। जिसमें रू0 10 हजार अनुदान तथा शेष धनराशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में विशेष केन्द्रीय सहायता से दी जाती है।
योजना का लाभ पाने के लिए इच्छुक व्यक्ति शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवक/युवती कार्यालय जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 विकास भवन, मऊ तथा ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले युवक/युवती अपने विकास खण्ड में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण/ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण से सम्पर्क कर आवेदन करें और योजना का लाभ पायें।
उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर वर्मा, सहायक विकास अधिकारी दिनकर मौर्या, लेखाकार अशोक आर्या, सहायक लेखाकार प्रशान्त राय, रामविलाश कुशवाहा, पवन कुमार सहित चयनित लाभार्थी उपस्थित रहे।

आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने हेतु 27 लाभार्थियों को मिला टेलरिंग शाप योजना का लाभ
Posted
in
by
Tags: