इंसानियत की किरण ब्लड डोनेट ग्रुप द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

मऊ – Ray of humanity (इंसानियत की किरण) ब्लड डोनेट ग्रुप के तत्वाधान में आज डोमन पूरा कसारी मऊ में निशुल्क चिकित्सा, एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिस में डॉक्टर शाहिद जमाल M,B,B,S M,D मैक्स हॉस्पिटल मिर्ज़ाहादी पूरा द्वारा विभिन्न प्रकार के मरीजों की जांच की गयी इसी तरह डॉक्टर पी.पी सिंह MBBS, DOMS, FCLI, शाहीन चश्मा हॉउस मिर्ज़ाहादी पूरा ने नेत्र रोगियों की जांच की और मुफ़्त दवाएं भी दी गईं।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी ने डॉक्टर शाहिद व डॉक्टर पी.पी सिंह सहित कई ब्लड डोनरों को माला पहना कर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ उन्होंने ने ray of Humanity कमेटी की प्रशंसा करते हुए इनके द्वारा किए जा रहे इस नेक काम की प्रशंसा करते हुए इन्हें मुबारकबाद दी।


Posted

in

by

Tags: