इलाज के नाम पर प्राइवेट कोविड-19 अस्पताल ने आप से अधिक पैसा ले लिया हो तो इस नंबर पर करें शिकायत

मऊ(25 मई,2021): श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी मऊ द्वारा बताया गया है कि कोविड-19 संक्रमण का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराए गए किसी व्यक्ति से किसी प्राइवेट अस्पताल ने शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक धनराशि ली गयी है तो पीड़ित व्यक्ति इसकी शिकायत हेतु व्हाट्सएप्प नंबर 9454417991 पर बिल की प्रति के साथ अपनी शिकायत कर सकते है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि श्री आशुतोष कुमार राय, अपर उपज़िलाधिकारी द्वारा ससमय शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा।


Posted

in

by

Tags: