इलाज के लिए मऊ से लखनऊ जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

मऊ – आज शुक्रवार की सुबह एक परिवार पर क्यामत बन कर टूटी, इलाज के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ जा रहे एक परिवार की गाड़ी एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गयी जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक की हालत गंभीर होने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया इस तरह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मऊ के थाना कोतवाली अन्तर्गत बुलाकीपुरा निवासी स्वर्गीय मास्टर रेयाज़ की पत्नी नूरजहां के इलाज के लिए परिवार के लोग रात 1:30 बजे घर से लखनऊ के लिए निकले थे सुबह 6 बजे डाक्टर को दिखाने के लिए नंबर लगाना था लेकिन लखनऊ से लगभग अठ्ठावन किलोमीटर पहले सुकुलपुर के पास स्कार्पियो कार एक डीसीएम ट्रक से जा टकराई, हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही नूरजहां (65) पत्नी स्वर्गीय रेयाज़ अहमद, ज़ाहिद कमाल (35) पुत्र स्वर्गीय रेयाज़ अहमद, और स्वर्गीय रेयाज़ अहमद के दामाद अतीकुर्रहमान (45) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्वर्गीय रेयाज़ अहमद की पुत्री व अतीकुर्रहमान की पत्नी अफसाना (40) का अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
गाड़ी में सवार स्वर्गीय रेयाज़ अहमद के एक अन्य पुत्र अबसार व एक दामाद शमसुद्दीन और ड्राइवर रिज़वान गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है।
हादसे की खबर सुनकर घर पर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरा मुहल्ला शोक में डूबा हुआ है।
अफसाना के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में हो चुका है जबकि तीन अन्य के पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमेठी में ही चल रही।


Posted

in

by

Tags: