मऊ के छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया में सहायता के लिए एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
मऊ – इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन जारी है। इसमें स्नातक और परास्नातक दोनों पाठ्यक्रम शामिल हैं। आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट www.aupravesh2021.com पर उपलब्ध हैं।
आवेदन प्रक्रिया के समापन की तारीख 03 अक्टूबर तय की गई है। प्रवेश परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी, प्रवेश परीक्षा 16 शहरों में आनलाईन व आफलाइन मोड में कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगा।
मऊ के छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया में सहायता के लिए एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ द्वारा हेल्पलाईन नम्बर भी जारी किया गया है। छात्र-छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया सम्बन्धित जानकारी के लिए मऊ के निम्न हेल्पलाईन नम्बर 9532170695, 9044355400, 7388341969 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।