इस तिथि तक भरा जाएगा छात्रवृत्ति फार्म

मऊ- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि एन०एस०पी० पर संचालित प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आनलाइन क्रियान्वयन हेतु निर्धारित समय सारणी निर्गत कर गयी है। जनपद मऊ के समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य /प्राचार्य / छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी तथा अल्पसंख्यक समुदाय के ( मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) छात्र/छात्राओ को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 हेतु आनलाइन आवेदन किया जाएगा। प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के ऑनलाइन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2022 तक एवं पोस्ट मैट्रिक टॉप क्लास एम0सी0एम0 स्कॉलरशिप अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन समुदाय के छात्र/छात्राओं, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय प्री मैट्रिक 1.00 लाख, पोस्ट मैट्रिक 2.00 लाख एवं मेरिट कम मीन्स 2.50 लाख से अधिक न हो एवं आय प्रमाण पत्र तहसील से निर्गत किया गया हो तथा पिछली कक्षा में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हों द्वारा केन्द्रीय अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति वेबसाइट scholarships.gov.in में National Scholarship Portal (NSP 2.0) पर उपलब्ध साफ्टवेयर में दी गयी व्यवस्था के तहत निर्धारित समयावधि में मदरसा / शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत् छात्र / छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन भरे जायेंगे।


Posted

in

by

Tags: