मऊ- भारत सरकार द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 26 जनवरी,2022 को पद्म विभूषण पद्म-भूषण तथा पद्म श्री उपाधियाॅ दी जानी है, जिसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा करने वाले महानुभावों का आवेदन पत्र शासन को प्रेषित किया जाना है। अतः किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले तथा योगदान एवं सेवा करने वाले कोई भी महानुभाव उपरोक्त उपाधियों के लिए आवेदन कर सकते है। निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय अवधि में जिला खेल कार्यालय मऊ से प्राप्त कर सकते है।
अतः उपरोक्त उपाधियांे के लिए आवेदन करने के इच्छुक महानुभाव अपने व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में साईटेशन निर्धारित प्रारूप पर तीन प्रति में दिनांक 06 जुलाई,2021 को सायं काल 05.00 बजे तक जिला खेल कार्यालय डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में उपलब्ध कराने का कष्ट करें । निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल कार्यालय मऊ से प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में सम्पर्क कर सकते है।
उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, करें आवेदन
Posted
in
by
Tags: