उत्तर प्रदेश के मदरसा बोर्ड की भी नहीं होंगी परीक्षाएं, कक्षा एक से हाईस्कूल तक के सभी बच्चे होंगे प्रमोट

कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की भी परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। तहतानिया व फौकानिया (कक्षा 1 से 8 तक) के सभी करीब 16 लाख बच्चे प्रमोट किए जाएंगे। मुंशी/मौलवी (हाईस्कूल) के भी बच्चे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की तर्ज पर प्रमोट किए जाएंगे। बोर्ड जल्द ही इसका प्रस्ताव सरकार के पास भेजेगा। साथ ही मदरसा बोर्ड ने मुंशी/मौलवी के छात्रों की अर्धवार्षिक व प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मंगाए हैं। वहीं, आलिम (इंटरमीडिएट) के मसले पर यूपी बोर्ड का निर्णय आने के बाद मदरसा बोर्ड फैसला करेगा।


Posted

in

by

Tags: