उत्तर प्रदेश में मानसून का माहौल बनने लगा है। मौसम विभाग ने आज से सोमवार तक प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बारिश होने, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। इस दरम्यान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। 12 व 13 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं। बीते चौबीस घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हुई जबकि पूर्वी अंचल में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी रिकार्ड की गई।

उत्तर प्रदेश में आज से तीन दिन कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Posted
in
by
Tags: