उत्तर प्रदेश में खुलने वाले हैं सभी स्कूल! नया सत्र शुरू कराने को लेकर सीएम योगी का नया आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में जिन छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाना है, उनके इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए। कोरोना की स्थिति को देखते को नवीन सत्र को प्रारंभ करने के संबंध में कार्ययोजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को टीम 9 की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है।


Posted

in

by

Tags: