भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान समाप्त हो गया। लखनऊ के विधान भवन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने मतदान किया। प्रदेश में 403 विधायक हैं। हर मत का मूल्य 208 है। सोमवार को मतदान शुरू होने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोट किया। चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। उनके समर्थन में करीब 27 दल आ गए हैं। जिससे विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा काफी पिछड़ गए हैं। मतगणना 21 जुलाई को होगी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे। यूपी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। विधायक नाहिद हसन और अब्बास अंसारी ने मतदान नहीं किया है। मतगणना अब 21 जुलाई को होगी। निर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे। प्रदेश में कुल 396 विधायकों ने मतदान किया।

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान समाप्त, विधायक नाहिद हसन और अब्बास अंसारी ने नहीं किया मतदान, अब मतगणना 21 को, 25 जुलाई को शपथ ग्रहण
Posted
in
by
Tags: