प्रदेश भर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस डीएल बनवाने के लिए आवेदकों को अब संभागीय परिवहन कार्यालय आरटीओ और सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय एआरटीओ कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। आवेदक अपने घर में ही ऑनलाइन आवेदन करके लर्निंग डीएल को बनवा सकेंगे। परिवहन विभाग को उम्मीद है कि आवेदकों को एक जुलाई से यह सुविधा मिलने लगेगी। इससे सालाना प्रदेश के लगभग 20 लाख आवेदकों को सहूलियत हासिल होगी।परिवहन विभाग के आरटीओ आईटी सेल के प्रभात पांडेय ने बताया कि लर्निंग डीएल के आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान सबसे पहले आधार को लिंक करना पड़ेगा। आधार नंबर फीड होते ही आवेदक का सत्यापन हो जाएगा। इसके बाद आवेदक डीएल फीस जमा करेंगे।संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया भारत सरकार की इस सुविधा के तहत लर्निंग डीएल के आवेदकों को सिर्फ आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। मगर लर्निंग डीएल पाने के लिए उनको ऑनलाइन टेस्ट देना पड़ेगा, जो वह अपने घर या फिर साइबर कैफे में दे सकते हैं। टेस्ट में पास होने पर उनका डीएल स्वीकृत कर दिया जाएगा जिसे वह खुद ही डाउन लोड करके प्रिंट कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश में 20 लाख लोगों को एक जुलाई से घर में डीएल बनाने की सुविधा,आठ जिलों में देना होगा ट्रैक पर टेस्ट
Posted
in
by
Tags: