उपचुनाव में हार मिलते ही घट गए तेल के दाम, भाजपा को हटा दें तो देश में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी का अंत हो जाएगा: धर्म प्रकाश यादव

मऊ – समाजवादी पार्टी विधानसभा मऊ सदर की मासिक बैठक आज जिला पार्टी कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव के अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में निकट विधानसभा चुनाव 2022 पर समाजवादी पार्टी के विजय के लिए करो मरो पर रणनीति बनाई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने सम्बोधित करते हुए कहाकि समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अब तेवर में आ जाना चाहिए। पार्टी के कार्य के लिए अगर जेल जाना पड़े तो वह सौभाग्यशाली होगा,काम करने वाला व्यक्ति सदैव पूजनीय होता है। आज देश में हुए उपचुनाव में भारती जनता पार्टी को बुरी तरह हार मिलते ही पेट्रोल डीजल के दाम 12 रुपये घट गए यदि हम सब मिलकर भाजपा को हटा दें तो देश में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी का अंत हो जाएगा तो क्यों न इस असंवेदनशील अहंकारी सरकार को जिसकी जितनी क्षमता है उसके अनुसार हटाने में सहयोग करें।कार्यकर्ता एक लकीर बनायें और माननीय अखिलेश जी के स्वागत के लिए जनता समय का इंतजार कर रही है।आने वाला चुनाव 2022सुख समृद्धि के लिए होगा। कंस रूपी अहंकारी सरकार का नाश होगा और कृष्ण रूपी अखिलेश जी सिंहासन पर बृजमान होगें। गरीब किसान,नौजवान,छात्र,बेरोजगार एवं बुनकरों का उद्धार होगा।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अरशद जमाल,जिलामहासचिव कुद्दुश अंसारी,कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान,चिकित्सक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ०ओमप्रकाश यादव,जहीर सेराज नगर अध्यक्ष,मुरलीधर यादव, मुख्तार हुसैन,इकबाल, अहमद,शम्भू सोनकर,विनोद तिवारी,राम नगीना यादव कवि, अब्दुल सलाम, दिनेश यादव,आलक यादव,आदि लोगों ने सम्बोधित किया।


Posted

in

by

Tags: