उर्दू कॉम्पिटिशन बुक, विश्व दर्पण में नारी, कुरान और गीता पुस्तक का विमोचन कल

मऊ – मऊ नगर के प्रसिद्ध लेखक व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मास्टर अहसन अंसारी की पुस्तक उर्दू कॉम्पिटिशन बुक, विश्व दर्पण में नारी, कुरान और गीता पुस्तक का विमोचन पालकी एजुकेशनल एंड वेल्फेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में कल 5 जुलाई को शाम 4:30 बजे नगरपालिका पालिका परिषद मऊ में होगा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मऊ नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सालिम अंसारी होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसीएसके पीजी कालेज मऊ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मो.ज़्याउल्लाह व कामरेड जयप्रकाश धुमकेतु, अरविंद मुर्ति आदि होंगे।
ये जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक सालिम अंसारी (पालकी सोशल ग्रुप) ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से उपस्थित होने की अपील की है।


Posted

in

by

Tags: