मऊ- जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में ईदुज्जुहा बकरीद का त्यौहार 21 जुलाई 2021 को चन्द्र दर्शन के अनुसार मनाया जायेगा, त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए बताया गया कि त्यौहार कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जो भी गाइडलाइन है उसके अनुसार त्यौहार मनाए। जिलाधिकारी द्वारा सभी धर्मो के धर्मगुरुओं से कहा कि आप सभी सम्मानित लोगों की जिम्मेदारी इमानदारी से निभानी होगी जिससे कि शहर में अमन चैन से हर व्यक्ति त्यौहार को मना सके। शासन-प्रशासन आपके साथ हमेशा रहा है और हमेशा रहेगा। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि परंपरागत स्थानों पर कुर्बानी होगी, सार्वजनिक स्थलों पर वर्जित रहेगी एवं खुले स्थानों पर प्रतिबंधित रहेगी। जिलाधिकारी द्वारा ऊंट की कुर्बानी पर सख्त रोक लगायी गयी एवं ऊट की कुर्बानी करते हुए पाए जाने पर करवाई करने के भी निर्देश दिए। किसी भी धार्मिक स्थल पर 50 से ज्यादा भीड़ इकठ्ठा न करने के सख्त निर्देश दिए एवं सार्वजनिक स्थलों पर मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा कुर्बानी में अवशेष को किसी सार्वजनिक स्थान, मंदिर एवं मस्जिद के सामने न फेकने के सख्त निर्देश दिए, अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवधेष को सार्वजनिक स्थल एवं मंदिर मस्जिद से दूर दफन करने के निर्देश दिए। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 का पालन करते हुए भीड़, जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा बताया गया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे तथा उसे अन्य क्षेत्रों में न फैलने दें अफवाहों को व्हाटएप एवं फेसबुक के माध्यमों से फैलाये जायेगें जिसके लिए पुलिस की टीम लगा दी गयी है जिस भी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाया जायेगा उसकी गिरफ्तारी की जायेगी और कठोर कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होने बताया कि त्यौहार खुशियों का प्रतिक होता है इसमें आपसी प्रेम भाव अति आवश्यक है। उन्होने यह भी बताया कि जो क्रियाएं पराम्परागत चलती आ रहीं हैं उसे नही रोका जायेगा, लेकिन उन पराम्परागत क्रियाओं में अपसी प्रेम भाव होने चाहिए अन्यथा कार्यवाही भी की जा सकती है। उन्होने बताया कि यदि प्रशासन आपका सहयोग कर रहा है तो यह आप का भी दायित्व है कि आप भी इमानदारी से प्रशासन का सहयोग करें, क्योकि इस आपसी सहयोग से ही किसी भी समस्या का निदान किया जा सकता है। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता विद्युत को त्यौहार के दिन विजली की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न होने एवं जिला पूर्ती अधिकारी को खाद्यान के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की समस्या न होने के सख्त निर्देश दिये। इसके उपरांत जल आपूर्ति की समस्या न होने के भी सख्त निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को जनपद में साफ-सफाई की व्यवस्था को ठीक कराने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, मौलाना खुर्शीद, मौलाना इफ्तेखार, भरत लाल राही, श्रीकांत त्रिपाठी, अबु फैसल, अबुजर अंसारी, डॉ0 एनमुल्ला, दिनेश भर्ती, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष, सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहें।

