एएल नोमानी इंटर कॉलेज पर पकड़े गए चार फर्जी वोटर

मऊ। शासन की सूची में अतिसंवेदनशील बूथ ए एल नोमानी कॉलेज पर मंडलायुक्त और डीआईजी के निरीक्षण के बाद सख्ती हुई तो चार फर्जी वोटर पकड़े गए, पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर इनकी आईडी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में ये सामने आया कि चार व्यक्ति फर्जी वोटर के रूप में वोट देने कक्ष में पहुंचे थे पूछताछ के दौरान फर्जी वोटर का सत्यापन हुआ, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर दक्षिण टोला थाने में बंद कर दिया है। इस कार्यवाही से एएल नोमानी इंटर कॉलेज के बूथ पर खलबली मची हुई है।


Posted

in

by

Tags: