मऊ- युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद मऊ द्वारा युवा उत्सव के अन्तर्गत जनपद स्तर पर एक दिवसीय सांस्कृतिक, प्रतियोगिता का आयेाजन राजीव गांधी महिला पी0जी0 कालेज परदहां मऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी मा0 सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में समस्त विकास खण्डो के साथ विद्यालय की कुल 20 टीमो ने विभिन्न विधाओ में प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मुख्य रूप से गिरिजाशंकर त्रिपाठी, पंडित देवनाथ त्रिपाठी संस्कृत महाविद्यालय के संगीताचर्य एवं घनश्याम दूबे प्रवक्ता डी0सी0एस0के0 आदि मुख्य निर्णायक की भूमिका रही।
उक्त अवसर पर जिला सूचना अधिकारी डा0 धनपाल सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा नेहरू युवा केन्द्र, नरेन्द्र तिवारी, शिवगोविन्द एवं विभाग के दिनू सिंह, रंजन यादव, आशीष गुप्ता, मनवोध सिंह एवं अम्बिका वर्मा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

