एक सप्ताह के अंदर मुकदमा वापस नही किया गया तो समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर करेंगे विरोध प्रदर्शन: धर्म प्रकाश यादव

मऊ – समाजवादी पार्टी जनपद मऊ के नि.जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने जारी एक बयान में कहा कि दिनांक 29-7-2021 को योगी सरकार गड्डा मुक्त सड़क में अमिला बोझी मार्ग पर सड़क के भयंकर गड्ढों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गड्डा मुक्त सड़क का उजागर करने के लिए सड़क के गड्ढों में धान रोप रहे थे कि उसी वक्त क्षेत्रीय विधायक विजय राजभर की गाड़ी गुजर रही थी कि पार्टी के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक एवं जन प्रतिनिधि होने के नाते प्रतीकात्मक विरोध करते हुए उनके गाड़ी के सामने धान रोप दिया तो विधायक ने सत्ता के नशे में चूर जनहित के मुद्दे पर लड़ रहे लोगों को गंदा शब्द से संबोधित किया। पार्टी के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का सम्मान करते हुए कुछ नही बोला लेकिन विधायक ने सरकार की नाकामियों को उजागर करने वाले प्रदर्शनकारियों पर सत्ता के गरुर में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है जिससे लोकतंत्र आहत हुआ है। लोकतंत्र में सरकार की नाकामियों को तथा गलत नीतियों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने का अधिकार है जिसको भाजपा समाप्त कर रही है यही भाजपा जब विपक्ष में रहती थी तो पांच लोग भी विरोध प्रदर्शन में नही जुट पाते थे लेकिन लोकतंत्र के अधिकार नाते अपना प्रदर्शन करते थे कोई रोकता नही था। आज उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर जनहित के मुद्दे पर कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सरकार ने मुकदमा दर्ज कराया है यदि एक सप्ताह के अंदर मुकदमा वापस नही किया गया तो समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विशाल विरोध प्रदर्शन करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।


Posted

in

by

Tags: