एच्छिक ब्यूरो के प्रयास से 06 दंपत्ति साथ-साथ रहने को हुए राजी, 66 मामलों में से 25 मामलों का हुआ निस्तारण

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में महिला एच्छिक ब्यूरों की बैठक आज दिनांक 04.06.2023 को पुलिस लाइन सभागार में सम्पन्न हुयी। इस दौरान एच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास 66 मामलों में से 25 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें से 06 दपंत्ति आपसी मतभेद भुलाकर साथ साथ रहने को राजी हो गये। दो मामलों में प्रार्थी/प्रार्थिनी को माननीय न्यायालय में जाने की सलाह दी गयी। कुल 17 फाईलें न्यायालय में मुकदमा चलने के कारण या प्रार्थिनी की अनुपस्थिति के कारण बन्द कर दी गयी। अन्य मामलों के निस्तारण हेतु बैठक की अगली तारीख 25.06.2023 दी गयी। ब्यूरो की बैठक में सर्वेश दूबे, अर्चना उपाध्याय, इब्राहिम सेवक, मौलवी अरशद तथा उ0नि0 आत्मा सिंह तथा महिला आरक्षी पूनम पाल मौजूद रही।


Posted

in

by

Tags: