दो दंपति साथ साथ रहने को हुए तैयार
मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान के निर्देशन और सीओ मधुबन अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता मे हुई। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो में कुल 24 मामले आए, जिसमें सदस्यों के प्रयास से 05 मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें दो पक्षकार सभी मतभेद भुलाकर सुलह समझौता कर साथ साथ रहने को तैयार हो गए। वही दो मामलों मे पक्षकारों
की सहमति से मामला कोर्ट मे. विचाराधीन होने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। वही एक मामले मे पक्षकारों के बीच सुलह न होने की स्थिति मे पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। इस दौरान चार मामलों मे पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। बैठक मे 8 मामलों में एक- एक पक्ष उपस्थित तथा 7 मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ । जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 29 अगस्त 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया ।
ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से मीरा देवी और संगीता तथा हाजरा खातून और मोसीम ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ साथ रहने को तैयार हो गए। वही शांति चौहान और मनोज चौहान तथा कमलेश चौहान और पूजा चौहान के मामले मे मामला कोर्ट मे विचाराधीन होने और पक्षकारों की सहमति से पत्रावली निस्तारित कर दी गई। वही शुभ्रा चौबे और पवन तिवारी के मामले मे पक्षकारों के बीच सुुलह न होने पर पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। इस दौरान प्रियंका और रामनरेश, फातिमा जोहरा और एजाजुरर्हमान, सीमा देवी और राजकुमार, सायराबानो और मुहम्मद दानिश ने सुलह के लिए समय की मांग किया। इस दौरान 08 मामलों में एक- एक पक्षकार उपस्थित हुए। तथा 07 मामलों मे कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 29 अगस्त 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में ब्यूरो के सदस्यगण सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक, विनोद कुमार सिंह, अर्चना उपाध्यक्ष, मौलवी अरशद, महिला आरक्षी सोनी सिंह और प्रीति दूबे ने अपना योगदान दिया। इस दौरान काफी संख्या में पक्षकार व उनके परिजन उपस्थित रहे।
