रोटरी क्लब मऊ नाथ भंजन द्वारा सद्भावना सप्ताह 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज नगर स्थित श्री ठाकुर जी के मंदिर में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें ग्राम के सम्मानित लोगो की उपस्थिति में रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ए सचिव सचिन्द्र सिंह ए संयोजक पुनीत श्रीवास्तव और सौरभ बरनवाल आदि उपस्थित रहे।रोटरी क्लब मऊ के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया की प्रत्येक रविवार को 20 पौधे लगाएंगे। रोटरी क्लब मऊ के अध्यछ डॉ संजय सिंह ने पौधारोपण करके समाज के लिए पौधारोपण को प्रोत्साहित किया तथा उन्होंने पौधा वितरित भी किया।पौधे वितरण के दौरान इन्होंने कहा कि ग्रामीणों से मेघोंए तालाबोंए खाली पड़ी जमीनों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसे सिंचित करने के लिए जागरूक कर पौधे वितरित किया।आगे उन्होंने कहा की हमारा प्रयास रहे कि जितने भी पौधे लगाए जाएं उसमें 90ः पौधे जीवित रहे। इसके लिए सदस्यों के माध्यम से बीच.बीच में देखरेख की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इससे गांव का पर्यावरण शुद्ध होगा ।वही छाया और फल की भी उपलब्धि ग्रामीणों को मिलेगी।
ऑक्सीजन की कमी पौधे ही पूरा करेंगे: डॉ संजय सिंह
Posted
in
by
Tags: