ओ-लेवल एंव CCC के लिए आवेदन जारी, अन्तिम तिथि 20 जून

मऊ – अगर आप भारत सरकार की नौकरियों में आवेदन के इच्छुक हैं तो ये खबर आप के काम की हो सकती है। भारत सरकार की बहुत सी नौकरियों में CCC या O-लेवल को अनिवार्य योग्यताओं में शामिल किया गया है। इसके बिना आप नौकरी पाना तो दूर आवेदन भी नहीं कर सकते।
पिछड़ा वर्ग विभाग उप्र सरकार द्वारा पिछड़ी जाति (OBC) के लिए ओ-लेवल एंव सी.सी.सी प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाना है यह प्रशिक्षण उप्र सरकार द्वारा अधिकृत सेंटर से ही किया जा सकता है जिसके लिए आवेदन जारी है।
मऊ के मुहल्ला मलिकताहिर पुरा बंधा रोड स्थित फौज़ान इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर एजुकेशन एंड कैरियर डेवलपमेंट से भी यह कोर्स किया जा सकता है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2022 है।
इस कोर्स को करने के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास ओबीसी जाति का होना चाहिए, उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और वार्षिक आय एक लाख से कम होनी चाहिए।
इसमें प्रवेश के लिए अभ्यर्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट व प्रमाण पत्र, आय जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व चार फोटो के साथ दो सेट में सभी डाक्यूमेंट्स जमा करने होंगे
ऐसे में अगर आप एप्लाई करना चाहते हैं तो मऊ शहर का सबसे विश्वसनीय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान फौज़ान इंस्टीट्यूट आफ कम्प्यूटर एजुकेशन एंड कैरियर डेवलपमेंट मऊ से ये कोर्स आसानी के साथ कर सकते हैं।


Posted

in

by

Tags: