यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का शनिवार रात करीब सवा नौ बजे लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उन्होंने प्रदेश में 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है।।
कल्याण सिंह के निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा
Posted
in
by
Tags: